फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers uproar on Tehsil campus

ग्रामीणों का तहसील परिसर पर हंगामा

Sat, 04 Jul 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers uproar on Tehsil campus
मठ गांव के लोगों ने गांव के एक युवक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर रोष जताते हुए तहसील परिसर में हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में मठ गांव के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्यारे लाल ने एसडीएम को बताया कि बीते 2 जुलाई की रात को वह अपने बेटे श्रवण कुमार के साथ खेत में धान की पौध की सिंचाई कर रहे थे। रात करीब 12 बजे बिना वर्दी के कुछ पुलिस वाले वहां आए। वह किसी व्यक्ति की खोज कर रहे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को अपना परिचय दिया। इसके बाद पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे उनके बेटे श्रवण के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मठ राजस्व पुलिस क्षेत्र में है, इसके बावजूद रेगुलर पुलिस किसके निर्देश पर राजस्व क्षेत्र में आई इसकी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में संगीता, सुनीता, बीना, बिजली देवी, सरिता, चंद्रमोहन राणा, गोविंद, राजेश, विपिन सहित कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि पुलिस मनवीर नामक युवक की तलाश में मठ गांव गई थी, जो किसी महिला को कई दिनों से फोन पर परेशान कर रहा था। श्रवण कुमार से पूछताछ करने पर वह अपने घर की तरफ भाग गया और पुलिस से गाली गलौज करने लगा। एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed