फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers staged a protest against the Navayuga company.

Uttarkashi News: ग्रामीणों का नवयुगा कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against the Navayuga company.
सिलक्यारा सुरंग के लिए जमीन लीज पर देने के बाद भी नौकरी से हटाए
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग परियोजना में जमीन लीज पर देने के बावजूद स्थानीय लोगों को नौकरी से हटाने और ग्रामीणों की सहमति के बिना बैंक खातों में रकम डालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने नवयुगा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 40 से 45 ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगें उठाईं।
ग्यूनोटी के ग्राम प्रधान विनोद जयाड़ा ने बताया कि सुरंग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीन कंपनी को लीज पर दी थी लेकिन अब लीज की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीण अपनी जमीन वापस लेना चाहते हैं। इसके बावजूद कंपनी के अधिकारी उनकी जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन लीज पर देने के बाद भी स्थानीय लोगों को नौकरी से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा रोजगार देने और लीज पर दी गई जमीन वापस करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से ग्रामीणों की सहमति के बिना उनके बैंक खातों में रकम डाली गई। जमीन से जुड़े मामलों में उनकी सहमति जरूरी है और कंपनी प्रबंधन को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा। वहीं, नवयुगा कंपनी के जनरल मैनेजर रविकांत ने बताया कि ग्रामीणों के साथ वार्ता चल रही है। उनकी सहमति से ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मौके पर नवीन जयाड़ा, अशीष जयाड़ा, सुरज, उत्तम, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed