फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers protest at the Collectorate for the Bethana-Kordi road.

Uttarkashi News: बेथाणा और कोरदी सड़क के लिए कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 05 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest at the Collectorate for the Bethana-Kordi road.
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के गैरी राजपूतोकी के बेथाणा, कोरदी से बुरांशखंडा को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बेथाणा और कोरदी के लिए शीघ्र सड़क निर्माण करने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शैला रमोला और प्रिंसी रावत के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण बेथाणा और कोरदी से बुरांशखंडा के ग्रामीण को करीब पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। ग्रामीण रोजमर्रा का सामान, गैस सिलिंडर, भवन व अन्य निर्माण सामग्री, कृषि उपकरणों को पीठ और सिर पर ढोकर गांवों तक पहुंचाने को विवश हैं।
विज्ञापन

गांव में किसी बुजुर्गों के बीमार होने और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को लिखित पत्र और मौखिक रूप से गुहार लगा चुके हैं। बीडीसी और जिला पंचायत बैठकों के अलावा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सड़क निर्माण की मांग रख चुके है लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क के कारण कई परिवार गांवों से पलायन कर गए हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों गांवों के लिए शीघ्र सड़क स्वीकृत करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, विजय सिंह राणा, आनंद नेगी, सूरज रमोला, कमल सिंह, मदन सिंह राणा, मुकेश राणा, बचन सिंह, नवल सिंह, भाग सिंह, भरत सिंह, शूरवीर सिंह, विरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, बालम सिंह, मोहन रावत, विजय नेगी, जयवीर नेगी, अभिषेक सिंह, नरेश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed