फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers gathered in Maun fair, caught fish

मौण मेले में उमड़े ग्रामीण, पकड़ी मछलियां

Tue, 26 Oct 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers gathered in Maun fair, caught fish
चिन्यालीसौड़ की दशगी पट्टी में मौण मेला के दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : UTTER KASHI
दशगी पट्टी का ऐतिहासिक मौण मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं रणसिंघे के साथ दुगड्डा तोक में मौण डालकर मछलियां पकड़ीं। मेले में दशगी हातड़ सहित गोडर, खाटल, बिष्ट, भण्डारस्यूं, इडालस्यूं पट्टी के 108 गांवों के 8 हजार ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने हाथों की लाठियां आपस में बजाकर खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

मेले में परंपरा अनुसार मौण में टिमरू व अखरोट के छिलकों को सुखा कर फिर घराट में पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है। इसके नदी में पड़ते ही मछलियां बेहोश होकर ऊपर आ जाती हैं और उन्हें पकड़ने के लिए लाए हुए फट्याला, कुड्याला के साथ भारी संख्या में नदी में कूद पड़ते हैं। कहा जाता है कि मेले में भाग्यशाली के हाथ ही मौण की मछलियां लगती है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, पूर्व राज्यमंत्री जगबीर सिंह भंडारी, प्रदीप कैंतुरा, राजेंद्र रांगड़, राजेंद्र कुमार, दरमियान बिष्ट, दीपेंद्र कोहली, जसबीर सिंह बिष्ट, पंकज भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed