फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers expressed anger over disturbances in the construction of drinking water scheme

पेयजल योजना के निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने जताया रोष

Sat, 10 Aug 2019 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over disturbances in the construction of drinking water scheme
ठकराल पट्टी के बंचाण गांव में बन रही पेयजल योजना में अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बंचाण गांव के सोबेंद्र सिंह, ओमप्रकाश खंडूरी, जयेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम द्वारा गांव में करीब 37 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि योजना के लिए जलस्रोत के बजाय कर्मचारी पाइप लाइन को किसी अन्य स्थान से जोड़ रहे हैं। जबकि पाइप लाइन को भी मानकों के अनुसार नहीं बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल के नाम पर गांव में तीसरी योजना का निर्माण हो रहा है, लेकिन इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। जिसे ग्रामीणों द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस संबंध में जल निगम के साइट इंचार्ज एमएस कफोला ने कहा की पेयजल योजना के लिए प्रयोग किए जा रहे करीब डेढ़ सौ पाइप खराब गुणवत्ता के पाए गए हैं। जिन्हें तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed