फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers end agitation after assurance

आश्वासन के बाद ग्रामीणों को आंदोलन समाप्त

Fri, 26 Jun 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers end agitation after assurance
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के आश्वासन के बाद धनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों के आंदोलन के कारण विगत कई दिनों से रुका हुआ ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य भी पुन: शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीआरओ के कमान अधिकारी सुनील श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने धनपुर गांव पहुंचकर वार्ता की, जिसमें ग्रामीणों ने मार्ग के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली के आवागमन लायक पुल बनाने, प्रभावित गांवों के रास्तों की मरम्मत करने, क्षतिग्रस्त फसलों व वृक्षों का मुआवजा देने तथा खाई के किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की। अधिकारियों ने निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, सुमन बडोनी, जोत सिंह बिष्ट, मनोज कोहली, मनवीर मेहरा, विजय बडोनी, मनीष पंवार, अमित पंवार, चंदन सिंह, नीतीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed