फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers' demonstration for district construction

घोषित रंवाई जनपजिला निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 10 Sep 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers' demonstration for district construction
पुरोला में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। - फोटो : UTTER KASHI
घोषित रवाईं जनपद को अस्तित्व में लाने व पुरोला को जनपद मुख्यालय बनाए जाने की मांग के लिए स्थानीय निवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोबत सिंह पंवार कहा कि क्षेत्र के निवासी लंबे समय से घोषित रवाईं जनपद को अस्तित्व में लाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए धरना प्रदर्शन एवं रैलियो के माध्यम से कई बार सरकार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सरकार स्थानीय लोगों की इस मांग की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले उत्तरकाशी जनपद के रर्वाइं घाटी के सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचने में दो-दो दिन लग जाते हैं। साथ ही बस का किराया, होटल का किराया, भोजन आदि का खर्च वहन करना पड़ता है, जिससे खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने शीघ्र जनपद जनपद का गठन न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में प्रकाश कुमार, विजेंद्र प्रसाद, रामचंद्र, जगवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed