फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers celebrated Black Day on the second anniversary of the disaster

आपदा की दूूसरी बरसी पर ग्रामीणों ने मनाया काला दिवस

Wed, 18 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers celebrated Black Day on the second anniversary of the disaster
विकासखंड मोरी के आराकोट क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा की दूसरी बरसी पर स्थानीय लोगों ने काला दिवस मनाया। ग्रामीणों का कहना था कि दो साल बाद भी प्रशासन ने सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए हैं। प्रशासन लगातार क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है। बंगाण संघर्ष समिति ने समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को टिकोची में हुई बंगाण संघर्ष समिति ने बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल ने कहा कि आज के ही दिन दो वर्ष पूर्व आराकोट क्षेत्र में बादल फटने से भयंकर आपदा आई थी। जिसमें 20 लोगों ने जान गंवाई थी। आपदा के दो वर्ष बाद भी क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र में मोटर मार्ग, पुल, सिंचाई नहर एवं पेयजल योजनाएं आज भी क्षतिग्रस्त हैं। प्रशासन ने आपदा पीड़ितों को राहत राशि के नाम पर एक हजार से लेकर सात हजार के चेक देकर मुंह मोड़ लिया। बंगाण संघर्ष समिति के बैनर तले काश्तकारों का ऋण माफ करने व मुआवजा देने की मांग पर सीएम से मुलाकात भी की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में केसीसी ऋण माफ करने, आपदा पीड़ितों को कृषि भूमि के लिए सरकारी पट्टे पर भूमि देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप बांह पर काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में मनमोहन चौहान, ग्राम प्रधान दुचाणू अमिता चौहान, ग्राम प्रधान डगोली रंजना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंवा रीता देवी, विनोद रावत,धर्मेन्द्र, गणेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed