फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers blocked the Naugaon Rajgarhi road

ग्रामीणों ने किया नौगांव राजगढ़ी मार्ग जाम

Tue, 28 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Naugaon Rajgarhi road
उत्तरकाशी के सुनाल्डी जेष्टाड़ी मार्ग पर सड़क की बदहाली को लेकर जाम लगाकर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
सुनाल्डी जेष्टाड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण, प्रतिकर भुगतान न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने नौगांव राजगढ़ी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के हस्तक्षेप के बाद तहसीलदार, लोनिवि के अफसरों के आश्वासन पर करीब साढ़े छह घंटे बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। विभाग ने शीघ्र जेसीबी लगाकर सड़क के अधूरे कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नौगांव राजगढ़ी मार्ग के सुनाल्डी पुल में जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने कहा कि लगभग एक साल से सड़क के काम अधूरे पड़े हैं। कई बार प्रशासन व विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र डामरीकरण व प्रतिकर के भुगतान की मांग उठाई। गैस वितरण के लिए पहुुंचे ट्रक को भी ग्रामीणों ने वहीं रोक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत की मौजूदगी में तहसीलदार चमन सिंह व लोनिवि के जेई से हुई वार्ता में ग्रामीणों को सड़क की सभी कमियां दूर करने का आश्वासन मिला। साथ ही बजट मिलते ही डामरीकरण शुरू करने की बात कही। जिस पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। जाम लगाने वालों में जिपं सदस्य पवन पंवार, क्षेपंस सुरेश लाल, शांति टम्टा, विनोद, चतर, दरमियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
यमुनोत्री क्षेत्र से ही लगे गीठ पट्टी के कुठार में सड़क सुविधा न होने से क्षेत्रवासियों भारी रोष है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव में सड़क नहीं पहुंचने से उन्हें जंगली रास्ते से पांच किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर गांव पहुंचना पड़ता है। गांव में मंत्री, विधायक तो पहुंचते हैं, लेकिन सड़क नहीं पहुंच पाई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान विपिन पंवार, मनोज, जसपाल परमार, प्रवीण, महावीर पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed