{"_id":"576eae014f1c1bb40cb4932b","slug":"villager-angry-to-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण किए जाने पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण किए जाने पर ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
धौंतरी-सिरी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर उत्तरकाशी पहुंचे सिरी गांव के ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौंतरी-सिरी मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवारों को तोड़कर अवैध अतिक्रमण किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर तीन जुलाई को चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे सिरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत उनके गांव के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। निर्धारित चौड़ाई में काटी गई सड़क आजकल अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क किनारे सुरक्षा दीवारों को तोड़कर धड़ल्ले से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। पीएमजीएसवाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी चुप बैठे हैं, जिससे सड़क संकरी होने से भविष्य में समस्या बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र सड़क पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनीता बिष्ट, प्रधान शशि देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा देवी, भरत लाल, साहब सिंह, बाबूलाल, बलवीर सिंह, हुकम सिंह, बचन सिंह, डबल सिंह, ईश्वरी सिंह, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।