Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Victory Mashaal reached Uttarkashi, tribute to martyrs

उत्तरकाशी पहुंची विजय मशाल, शहीदों की दी श्रद्धांजलि

Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Victory Mashaal reached Uttarkashi, tribute to martyrs
उत्तरकाशी पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल के साथ डीएम मयूर दीक्षित व कर्नल राजेंद्र प्रसाद आदि। - फोटो : UTTER KASHI
भारत-पाक युद्ध (1971) में जीत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को ज्ञानसू स्थित वॉर मेमोरियल में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्णिम विजय मशाल जोशीमठ होते हुए उत्तरकाशी पहुंची। डीएम ने जिले से युद्ध में शहीद गार्ड्समैन सुंदर सिंह की वीरांगना अमरा देवी के साथ स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

हर्षिल में तैनात नौवीं बिहार रेजीमेंट द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि विश्व में भारतीय सेना एकमात्र ऐसी सेना है, जो शांति स्थापना के लिए हथियार उठाती है। समारोह में सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं नौवीं बिहार रेजीमेंट के सीओ कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने समारोह में ही पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व सैनिक मुरारीलाल, सोबेंद्र सिंह आदि ने तेखला स्थित सीएसडी कैंटीन का समय बढ़ाने की मांग की। जिस पर कर्नल प्रसाद ने सुबह 8 से 12 और अपराह्न 1 से शाम 5 बजे तक कुल आठ घंटे कैंटीन खुला रखने की घोषणा की। कहा कि प्रतिदिन 60 लोगों को टोकन दिया जाएगा। इस अवसर पर अंतर विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता के विजेेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें हाईस्कूल में छात्रा वर्ग में आरोही नौटियाल, शिक्षा मराठा, छात्र वर्ग में आकाश सेमवाल, आदित्य प्रसाद, इंटरमीडिएट छात्रा वर्ग में ईशा नौटियाल, अर्चना नौटियाल, छात्र वर्ग में शेमराज व सचिन चौहान ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र प्रसाद , जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अधिकारी हेमंत शर्मा, मेजर(सेनि) आरएस जमनाल, रावल हरीश सेमवाल आदि ,मेजर कार्तिक, सूबेदार रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed