फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vehicles parked in no-parking zone cause traffic jam, ambulance stuck

Uttarkashi News: नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no-parking zone cause traffic jam, ambulance stuck
उत्तरकाशी। विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल के गेट तक घोषित नो-पार्किंग जोन हवाई साबित हो रहा है। यहां नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से मरीजों को अस्पताल लेकर आने वाली एंबुलेंस जाम में फंस रही है। बुधवार को भी एक एंबुलेंस यहां खड़े वाहनों के चलते जाम में फंस गई। हालांकि कुछ देर बाद एंबुलेंस को किसी तरह जाम से निकाला गया।
विज्ञापन

बीते वर्ष जुलाई में पुलिस ने विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल गेट तक नो-पार्किंग जोन घोषित किया था। तब पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यहां सड़क किनारे पार्किंग के चलते एंबुलेंस को अस्पताल तक लाने-ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन वाहन के जाम में फंस जाने से मरीज की जान पर बन आती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए यहां नो-पार्किंग जोन घोषित कर सड़क किनारे बाकायदा नो-पार्किंग के पोस्टर भी चस्पा किए गए। कुछ महीनों तक पुलिस की सख्ती से पालन हुआ, लेकिन अब आलम यह है कि यहां दोबारा से सड़क किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। बुधवार को भी एक एंबुलेंस यहां जाम में फंस गई। हालांकि एंबुलेंस के जाम में फंसने पर पीआरडी के जवानों ने किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि आपातकालीन वाहनों की सुविधा के लिए नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। वहां दोबारा से वाहन खड़े हो रहे हैं तो यह गलत है। इसे दिखवाकर नो-पार्किंग जोन का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed