फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vehicle operations at Bhatwari taxi stand suspended.

Uttarkashi News: भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड में वाहनों का संचालन बंद

Mon, 20 Jul 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 20 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicle operations at Bhatwari taxi stand suspended.
हर्षिल पुलिस पर वाहन चालक से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों ने पुलिस पर उनके एक साथी के साथ गंगोत्री जाते हुए हर्षिल में मारपीट का आरोप लगाया है। विश्वनाथ जीप कमांडर कल्याण समिति से जुड़े चालकों ने हर्षिल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद एसपी सहित जिलाधिकारी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन उचित आश्वासन न मिलने उन्होंने स्टैंड से वाहनों का संंचालन बंद कर दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के पुलिस के पक्ष में बयान जारी किए गए हैंं। उसे टैक्सी स्टैंड पदाधिकारियों ने नकार है।
भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के उपाध्यक्ष विश्वनाथ भंडारी ने बताया कि बीते रविवार को उनके स्टैंड से चालक अरविंद सवारी लेकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ हर्षिल पुलिस की ओर से मारपीट की गई। वहीं, अब चालक का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वाहन चालक अरविंद ने आरोप लगाया कि हर्षिल में पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान उसे रोककर एसआई सहित कुछ पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट की। साथ ही पुलिस ने वाहन से कूदने के लिए उकसाया। इस दौरान वह अपने को बचाने के लिए वाहन से कूदने के बाद नदी में जा गिरा। किसी प्रकार उसे नदी के बीच से निकालकर हर्षिल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका अन्य वाहन चालक साथी धर्मेंद्र राणा उससे मिलने गए। उसका आरोप है कि उसने अपने घायल चालक साथी का वीडियो बनाया लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों और पीआरडी जवानों ने उसके बाद बदसलूकी कर उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया। दूसरी ओर इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया में उस वाहन में सवार एक कांवड़ यात्री का बयान भी जारी हो रहा है। वह पुलिस के पक्ष में बयान दे रहा है। पुलिस ने अपने व्हाटस ऐप पर बयान को डाल दिया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय का कहना है कि मामले संज्ञान में आने के बाद सीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed