फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   v

Uttarkashi News: धौंतरी में थम रही वाहनों की रफ्तार, यात्री परेशान

Sun, 10 May 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 10 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
v
बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने हो रही है सबसे ज्यादा दिक्कत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। धौंतरी बाजार में इन दिनों लगातार जाम की समस्या बनी है। केदारनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में यात्री वाहन गुजर रहे हैं। धौंतरी पहुंचते ही यात्रियों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है जिससे सफर प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पहले से ही काफी संकरी है और तिराहे के कारण वाहनों का दबाव बढ़ते ही यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। कई बार छोटे वाहन और बसें आमने-सामने फंसने से स्थिति और बिगड़ जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि जल्द पार्किंग स्थल विकसित नहीं किए गए और यातायात प्रबंधन मजबूत नहीं किया गया तो यात्रा सीजन में परेशानी और बढ़ सकती है। गाजणा जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने कहा कि धौंतरी बाजार में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव से जनता और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने और यात्रा सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed