फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News storehouse collapses Rana Village Yamunotri family members escape unhurt

उत्तरकाशी: यमुनोत्री क्षेत्र के राना गांव में भरभराकर गिरा कुठार, खाना खा रहे परिवार के लोग बाल-बाल बचे

Tue, 13 Oct 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 13 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

उत्तरकाशी के यमुनोत्री क्षेत्र से लगे राना गांव में देर रात अचानक एक कुठार (अन्न भंडार) गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पास में बैठकर खाना खा रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन
Uttarkashi News storehouse collapses Rana Village Yamunotri family members escape unhurt
भरभराकर गिरा दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री क्षेत्र से लगे राना गांव में देर रात एक मकान का कुठार (अन्न भंडार) अचानक भरभराकर गिर गया। यह कुठार मोहन सिंह पंवार का था। घटना के समय परिवार के सदस्य पास में बैठकर खाना खा रहे थे।

विज्ञापन

अचानक कुठार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पास में खाना खा रहे परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आने से बच गए। सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना से परिवार के लोग सहम गए। कुठार गिरने से हुए नुकसान का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है। घटना के कारणों की भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed