{"_id":"61449a458ebc3eb72e5e6120","slug":"uttarkashi-got-six-new-ambulances-utter-kashi-news-drn390653877","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी को मिली छह नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी को मिली छह नई एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल उत्तरकाशी को छह नई खुशियों की सवारी एंबुलेंस मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर सीएचसी व पीएचसी के लिए रवाना किया।
शुुक्रवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने पहाड़ की महिलाओं की पीड़ाओं को समझा है। जहां अस्पताल में आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम किया है। वहीं खुशियों की सवारी एंबुलेंस मिलने से गर्भवती महिलाओं को लाने व ले जाने में अब आसानी होगी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को निशुल्क उनके घर तक छोड़ा जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि एंबुलेंसों को महिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला व भटवाड़ी में तैनात किया जाएगा। इससे जनपद की दूरस्थ गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। 102 नंबर पर कॉल करने पर एंबुलेंस उपलब्ध होगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. केएस चौहान, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, एसीएमओ डॉ. वीके बिस्वास, डॉ. सुजाता सिंह आदि मौजूद रहे।