फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi gets five new Naib Tehsildars

उत्तरकाशी को मिले पांच नये नायब तहसीलदार

Tue, 10 Aug 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi gets five new Naib Tehsildars
जिले को पांच नये नायब तहसीलदार मिल गए हैं। उन्हें गंगा, यमुनाघाटी की सुदूरवर्ती तहसीलों में तैनाती दी गई है। इससे प्रशासनिक व राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने का रुख करने को मजबूर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गढ़वाल आयुक्त के निर्देशों के क्रम में राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो संवर्गीय कार्मिकों को नायब तहसीलदार के पदों पर नियुक्ति किया है। इसमें मोरी में नायब तहसीलदार धनीराम डंगवाल, बड़कोट में राजेंद्र सिंह रावत, जोशियाड़ा में अयोध्या प्रसाद उनियाल, चिन्यालीसौड़ में रमेशचंद्र चौहान, धौंतरी में महावीर प्रसाद बसलियाल को जिम्मेदारी दी गई। डीएम ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों से आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed