फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarakhand's longest tunnel will take shape in 14 months

14 महीने में आकार ले लेगी उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग

Wed, 01 Jun 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's longest tunnel will take shape in 14 months
यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा से पोलगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों की माने, तो करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग की खुदाई 3.2 किमी तक पूरी हो गई है। सुरंग के बनने से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बीच की दूरी करीब 26 किमी तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

चारधाम महामार्ग परियोजना के तहत वर्ष 2018 में आर्थिक मामलों की मंत्री मंडलीय समिति (सीसीईए) ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा पोलगांव सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी थी, जिसके बाद वर्ष 2019 में सुरंग का निर्माण शुरू हुआ। सबसे पहले सिलक्यारा की ओर से सुरंग की खोदाई शुरू हुई। बाद में पोल गांव की ओर से भी खुदाई का काम किया गया। वर्तमान समय में सिलक्यारा की ओर से करीब 1987 मीटर और पोलगांव की ओर से 1270 मीटर सुरंग की खोदाई की जा चुकी है, जिसके बाद सुरंग को आरपार करने के लिए करीब 1300 मीटर की दूरी शेष रह गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसीआईएल) के अधिकारियों की मानें तो अगले 13-14 महीनों में सुरंग की खोदाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सुरंग को फाइनल टच देने में छह से आठ महीने का और समय लग सकता है। 12 मीटर चौड़ी डबल लेन सुरंग में दो भारी वाहन एक साथ गुजर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

रॉड़ी टॉप के घुमावदार बैंडों से भी मिलेगी निजात
सिलक्यारा-पोल गांव सुरंग बनने से यात्रियों को रॉड़ी टॉप के घुमावदार बैंडों से भी निजात मिलेगी। वर्तमान समय में यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए यमुनोत्री हाईवे रॉड़ी टॉप से होकर गुजरता है, जिस पर कई बैंड और उतराई चढ़ाई होने से यात्रियों को भारी परेशानी होती है। खासतौर पर मैदानी क्षेत्र के यात्रियों को पहाड़ में सफर का अनुभव नहीं होने के कारण रॉड़ी टॉप क्षेत्र में सफर के दौरान उल्टी और चक्कर जैसी परेशानी से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन टनल की खोदाई का काम 3.2 किमी तक पूरा हो गया है, जिसके बाद 1300 मीटर की दूरी बची है। 13 से 14 महीनों में सुरंग को आरपार कर लिया जाएगा।
-कर्नल संदीप पाटिल, एनएचडीसीआईएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed