{"_id":"58dd30e84f1c1be80463de01","slug":"union-minister-launched-cleanliness-drive-in-ghats","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने घाटों में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने घाटों में चलाया स्वच्छता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Uma Bharti
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने जिले के प्रमुख घाटों केदराघाट, मणिकर्णिका घाट, जड़भरत घाट का निरीक्षण किया। सभी घाटों का नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत सुंदरीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के सभी अधिकारियों ने घाटों पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
चंडी देवी मंदिर में साधना के लिए उत्तरकाशी पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि उनका चार अप्रैल तक यहां रुकने का कार्यक्रम हैं। मुखबा से दो किमी आगे चंडी देवी मंदिर में वह साधना करेंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बीच संसद चल रही है, लेकिन वह बाकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बताकर यहां आई हैं। संसद में सवाल जवाब के लिए उनके दो राज्य मंत्री हैं, लेकिन अगर इस बीच संसद में कोई विधेयक आता है तो वह वोटिंग के लिए लौटेंगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उमा भारती ने नगर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष की ओर से जब यह शिकायत की गई कि पालिका क्षेत्र में नमामि गंगे के तहत होने वाले कार्यों में उन्हें अवगत नहीं कराया गया, तो केंद्रीय मंत्री ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को योजना की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाने को कहा। डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा के प्रारंभ होने व मां गंगा के कपाट खुलने के बाद गंगा आरती का सीधा प्रसारण गंगोत्री से किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं की ओर से क्षेत्र में चल रहे अवैैध बूचड़खाने बंद करने के संबंध में केंद्रीय मंत्री उमा भारती को ज्ञापन दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने डीएम को निर्देश देते हुए अवैध बूचड़खानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही वैध मीट के दुकानदार भी अगर अपना कचरा नदी में फेंकते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई करें।