{"_id":"583eee5f4f1c1b0c1ede6e30","slug":"uncle-ray-on-a-stool-chandna-oe-jume","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदना की चौकी रे ओई मामा...पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदना की चौकी रे ओई मामा...पर झूमे
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 30 Nov 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवाईं शरदोत्सव व विकास मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका रेश्मा शाह एंड पार्टी के नाम रही। रेश्मा शाह के चांदना की चौकी रे ओई मामा, जमुना का पाणी, अगलाड़ा का माछा आदि लोक गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं, विकास मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो दिवसीय रर्वाइं शरदोत्सव एवं विकास मेले का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विकास मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम हुए। मेले में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बड़कोट, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगनानी के छात्राओं ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
मेले में वालीबाल, कबड्डी, रस्साकशी आदि को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सकलचंद रावत, वीरेंद्र पयाल, शरद चौहान, खिताब रावत, हरपाल भंडारी, पालिकाध्यक्ष अतोल रावत सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने रखीं समस्याएं
बीते मंगलवार को मेले का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम हरीश रावत के समक्ष पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने तिलाड़ी से बड़कोट तक पंपिंग योजना, ऑडिटोरियम, बड़कोट में सरूखेत से लेकर छटांगा तक रेलिंग निर्माण, जीआईसी राजगढ़ी में खेल मैदान, जीजीआईसी में चहारदीवारी व फर्नीचर, पॉलीटेक्निक पौंटी जाने के लिए झूला पूल का निर्माण करने सहित समस्याएं रखीं।
इससे पूर्व सीएम रावत ने महाविद्यालय के छात्र संघ समारोह में शिरकत करते हुए संस्कृत और गृह विज्ञान नए विषयों को खोलने की मंजूरी देने का आश्वासन दिया। साथ ही विज्ञान संकाय के भवन के लिए धन उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।