{"_id":"58e3cd664f1c1b4a3e5b62cb","slug":"uma-bharti-reached-uttarkashi-for-a-night-s-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंची उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि विश्राम के लिए उत्तरकाशी पहुंची उमा भारती
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी ।
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबा गांव के आगे जांगला रोड पर चार दिन तक चंडी देवी मंदिर में साधना के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गई हैं। यहां सेना की ओर से लगाए गए टेंट में चार दिन तक उमा भारती ने गंगा की पूजा-अर्चना और साधना की।
विज्ञापन
देवी मंदिर में मुखबा के तीर्थ पुरोहित द्वारा नवरात्र की पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ भंडारे में प्रसाद तथा भोजन ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार दोपहर हर्शिल पहुंचकर सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
यहां से वन विभाग के विश्राम गृह में उमा ने आधे घंटे नमामि गंगे से जुड़े विभाग तथा जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गईं। नवरात्र की पूजा में व्यस्तता के कारण मंगलवार को उमा भारती से स्थानीय लोग मुलाकात नहीं कर पाए।
विज्ञापन