फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ukrand discusses election preparations

उक्रांद ने चुनाव तैयारियों पर की चर्चा

Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ukrand discusses election preparations
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने बीते साल जिला पंचायत उत्तरकाशी में हुए करोड़ों के घोटाले में अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को जड़भरत मार्ग स्थित उक्रांद कार्यालय में पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्यामलाल के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। जिला प्रभारी विष्णुपाल रावत ने कहा कि पहाड़ के विकास के लिए अलग उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी गई थी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने इस राज्य को सिर्फ सत्ता सुख का जरिया बना डाला है। बारी-बारी से राज्य की सत्ता पर काबिज होकर यह राष्ट्रीय दल सिर्फ अपना और अपने कार्यकर्ताओं का भला करने में जुटे हैं। ऐसे में पहाड़ की जनता त्रस्त है और आने वाले चुनावों में बदलाव का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीते साल जिला पंचायत में हुए करोड़ों के घोटाले में अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने पर उक्रांद नेताओं ने रोष जताया। इस मौके पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, बीडी मिनान, आशीष सौंदाल, कृष्णानंद बडोनी, बस्ती लाल, ओमप्रकाश, प्रवेश बत्रा, प्रीतम दास, जितेंद्र सेमवाल, जय सिंह राणा, सुमित कोटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed