फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   two smugglers arrested with charas

चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 04:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
two smugglers arrested with charas
एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), कोतवाली उत्तरकाशी व एडीटीएफ (एंटी ड्रग टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने दो युवकों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से 2 किलो 34 ग्राम चरस भी बरामद की गई है जिसकी कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने संयुक्त टीम की सफलता पर पांच हजार का नकद इनाम दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी, एडीटीएफ और कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम ने कुटेटी मंदिर से एक किमी आगे लंबगांव रोड पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दो युवक मनवीर सिंह पंवार एवं हरी सिंह राणा दोनों निवासी ग्राम भड़कोट सटयालधार धौंतरी के पास से कुल 2 किलो 34 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही वाहन सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed