{"_id":"58a5db0a4f1c1bd257d8497b","slug":"two-junior-engineers-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दो जूनियर इंजीनियरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दो जूनियर इंजीनियरों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर बुधवार देर रात नालूपानी के पास कार के खाई में गिरने से सिंचाई खंड डामटा और पुरोला के दो जूनियर इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों इंजीनियर चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ की ओर जा रहे थे। आधी रात का वक्त होने से दुर्घटना का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह तब हादसे की जानकारी हुई, जब आसपास के ग्रामीणों ने कार को खाई में गिरा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरासू थाने को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मृतकों में अभिषेक चौहान (30) पुत्र मेहर सिंह निवासी हयो गांव चकराता और प्रमोद कुमार (32) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी चीलियोतोली विकासनगर देहरादून शामिल है।
विज्ञापन
अभिषेक चौहान डामटा और प्रमोद कुमार पुरोला स्थित सिंचाई खंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। चुनाव के दौरान दोनों की तैनाती गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में थी।