फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two-Hour-Long Traffic Jam at Malla on Gangotri Highway

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर मल्ला में लगा दो घंटे लंबा जाम

Wed, 22 Apr 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 22 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Two-Hour-Long Traffic Jam at Malla on Gangotri Highway
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के समीप संकरी सड़क सहित दोनों ओर वाहन खड़े होने के कारण करीब दो घंटे का जाम लगा रहा जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। दूसरी ओर नगर क्षेत्र के ज्ञानसू में भी बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री हाईवे पर अब जगह-जगह लोगों को जाम की स्थिति से निपटना पड़ रहा है। बुधवार को मल्ला के समीप जाम लगने के कारण यात्रा और स्थानीय वाहनों को करीब दो घंटे जाम में फंसना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे बाद वहां पर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर ज्ञानसू सहित उजेली आदि क्षेत्रों में भी जाम की समस्याएं बन रही हैं। बड़े वाहन के आते ही इन स्थानों पर संकरी सड़क होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। यात्रा रूटों पर मल्ला, भटवाड़ी आदि क्षेत्रों में आए दिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed