फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ttarkashi district disrupted normal life.

उत्तरकाशी जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 17 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 17 Jul 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
ttarkashi district disrupted normal life.
गंगोत्री में कुछ इस तरह मलबे से पट गए घाट। - फोटो : Amar Ujala

शुक्रवार रात से जनपद के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नौगांव ब्लक के किसाला एवं कंडारी गांव में दो मकान भूधंसाव होने से क्षतिग्रस्त हो गए। क्वाड़ी गांव के नीचे भूस्खलन सक्रिय होने से गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


नौगांव बाजार में नालियां चोक होने से बारिश का पानी घरों में घुसने की समस्या आ रही है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा के हालात पर नजर रखने तथा व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार शाम करीब सात बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार शाम करीब चार बजे थमा। हालांकि अब भी आसमान में बादल छाने और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के चलते बारिश की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


नौगांव ब्लाक के किसाला गांव में विरेंद्र सिंह तथा कंडारी गांव में मट्टू लाल का आवासीय भवन भूधंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया। ढुईक गांव का बेसिक स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम आरके पांडेय ने क्षेत्रीय पटवारी से मौका कर रिपोर्ट देने को कहा है। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से रवाड़ा नगाणगांव मोटर पुल से पैदल आवाजाही भी बंद हो गई है। नौगांव बाजार में राजमार्ग के किनारे बनी नाली चोक होने से बरसात का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दी। क्वाड़ी गांव के पूर्व प्रधान साधु सिंह चौहान ने बताया कि गांव के नीचे भूस्खलन सक्रिय होने से गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

अतिवृष्टि से उपजे हालात एवं मौसम विभाग द्वारा अगले चौबीस घंटे भारी बारिश की आशंका को देखते हुए डीएम दीपेंद्र चौधरी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी राजस्व कर्मी अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर आपदा के हालात पर नजर रखेंगे। उन्होंने खतरे की जद में रह रहे लोगों को चेतावनी जारी कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।

डीएम ने बारिश के चलते गंगोत्री से गोमुख की ओर आवाजाही पर रोक लगा दी है। बैठक में सीडीओ उदय सिंह राणा, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, जयवर्द्धन शर्मा, देवेंद्र पटवाल, केएस कोहली आदि मौजूद रहे।

उत्तरकाशी जिले में 55 मिमी बारिश रिकार्ड
उत्तरकाशी।
जनपद में शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे के बीच करीब 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह भागीरथी का जल स्तर बाढ़ के खतरे के तल से 1.94 मीटर नीचे 1121.06 मीटर रहा। मनेरी बैराज पर भागीरथी में वाटर डिस्चार्ज 637.83 क्यूमेक्स तथा जोशियाड़ा बैराज पर 743.63 क्यूमेक्स दर्ज किया गया। भागीरथी के जलस्तर में कमी आने पर तटवर्ती आबादी ने राहत की सांस ली। ब्यूरो


घायल को देहरादून किया रेफर
बड़कोट।
शनिवार रात को पालर गांव में एक गोशाला पर पेड़ गिरने से हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल आकाश राणा(15) पुत्र मनवीर राणा को रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। बता दें कि उक्त हादसे में पालर गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र जयपाल सिंह तथा जगत चंद पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed