{"_id":"57bdcfd44f1c1b8811d4ef9e","slug":"trola-fell-into-the-ditch-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला खाई में गिरा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला खाई में गिरा, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौंतरी-कमद मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राला के खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार दोपहर दो बजे धौंतरी में आईटीआई भवन निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में भरत सिंह (38) पुत्र शेर सिंह निवासी भड़कोट गाजणा और अमृतपाल (23) पुत्र जल सिंह निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूरज लाल (15) निवासी भड़कोट तथा संदीप कंबोज (25) निवासी बिहारीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन