फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Treasury embezzlement case: SIT probe focused on deceased pensioners' accounts

कोषागार गबन मामला : मृतक पेंशनरों के खातों पर एसआईटी जांच केंद्रित

Mon, 31 Jan 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Treasury embezzlement case: SIT probe focused on deceased pensioners' accounts
कोषागार गबन मामले में एसआईटी ने मृतक पेंशनरों के खातों पर जांच केंद्रित कर दी है। एसआईटी का कहना है कि इन खातों की जांच से स्पष्ट होगा कि किन-किन लोगों ने खातों से छेड़छाड़ की है। साथ ही मृतक पेंशनरों को जीवित दिखाने में किन-किन कोषागार कर्मियों की भूमिका थी। खातों की जांच से गबन मामले में और खुलासे होंगे।
विज्ञापन

कोषागार गबन मामले में एसआईटी जांच शुरू कर चुकी है। जांच के प्रथम चरण में एसआईटी ने आरोपितों व संदिग्धों के संपर्क में रहने वाले कर्मियों और अन्य व्यक्तियों से गहन पूछताछ की थी। अब एसआईटी की जांच मृतक पेंशनरों के खातों पर केंद्रित हो गई है। कोषागार कर्मियों ने 12 मृतक पेंशनरों को जीवित दिखाकर कर करीब 42 लाख का गबन किया किया था। संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों की संख्या बढ़ने के साथ ही गबन की धनराशि भी बढ़ सकती है। एसआईटी प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि प्रत्येक पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed