फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traffic block on Gangotri-Yamunotri highway with snowfall.

बर्फबारी से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर यातायात ठप

Sun, 12 Mar 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 12 Mar 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन

जिले में दो दिन पहले ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह बर्फबारी के चलते यातायात ठप है। इसके चलते आम मुसाफिरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गंगोत्री हाईवे हर्षिल से आगे नहीं खुल सका है, जबकि यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी से पिछले 36 घंटों से बंद पड़ा है।

विज्ञापन


रविवार को मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन बर्फबारी वाले इलाकों में दुश्वारियां फिर भी कम नहीं हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दो दिन हुई बर्फबारी से अभी तक रास्ते बंद पड़े हैं। गंगोत्री हाईवे हर्षिल से आगे दो दिन से बंद है, जिसके चलते लोगों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा। यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे 36 घंटों से बंद पड़ा है। फूलचट्टी के पास बीते दिन दिल्ली से आए करीब एक दर्जन पर्यटक वहीं फंसे रहे।
विज्ञापन


पर्यटक मां यमुना के दर्शन को खरसाली नहीं जा पाए। बाइक में सवार होकर पहुंचे पर्यटक एक रात फूलचट्टी में रुकने के बाद हाईवे पर लगी मशीन के बर्फ हटाने पर उत्तरकाशी के लिए रवाना हो पाए। जिले के 600 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खुशनुमा होने पर होल्यारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। लोगों ने खुशनुमा मौसम के बीच जमकर होली खेली। एनएच के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि हाईवे पर जेसीबी से बर्फ हटाने का काम जारी है। फूलचट्टी से आगे लोनिवि व एडीबी की सड़क को भी यातायात के लिए बहाल किया जा रहा। इधर, बीआरओ के मजदूर हर्षिल से आगे लगातार गंगोत्री हाईवे को बहाल करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed