{"_id":"62bf17e7b23a343d3804a881","slug":"traders-confused-about-single-use-plastic-utter-kashi-news-drn4160700114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर असमंजस में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर असमंजस में व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर के व्यापारी असमंजस में रहे। वहीं पालिका प्रशासन की ओर से भी पहले दिन कोई अभियान नहीं चलाया गया, जिससे पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी का कोई खास असर दिखने को नहीं मिला।
सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी के पहले दिन शुक्रवार को पालिका क्षेत्र में कई दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद देखने को मिले। कुछ व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर असमंजस में भी दिखे। बीज बेचने वाले व्यापारी छोटी थैलियों में ही बीज बेचते नजर आए। इसके अलावा कपड़ों की दुकानों में साड़ियों की पैकिंग के प्लास्टिक भी प्रयोग होते रहे। पालिका की ओर से भी पहले दिन कोई चेकिंग नहीं की गई। पालिका के अधिकारियों का कहना था कि अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चालान अभियान नहीं चलाया जा सका। शनिवार को अभियान चलाया जाएगा।
- शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसी व्यस्तता के चलते सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी के तहत चालान अभियान नहीं चलाया जा सका। शनिवार को अभियान चलाया जाएगा। -कुसुम राणा, सैनेट्री इंस्पेक्टर, नगर पालिका बाड़ाहाट।