फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourists will be exposed to culture in Vikas Utsav Mela

विकास उत्सव मेले में संस्कृति से रूबरू होंगे पर्यटक

Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be exposed to culture in Vikas Utsav Mela
पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से हर्षिल में दो दिवसीय विकास उत्सव मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उत्पादों के साथ ही स्थानीय संस्कृति से भी पर्यटक रूबरू होंगे। प्रशासन ने मेले के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मेले के आयोजन की रूपरेखा तय किए जाने के लिए बैठक आयोजित की गई। मेला 17 व 18 अक्तूबर को हर्षिल में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकास से जुड़े विभागों को विकास उत्सव में अपने विभागीय स्टाल लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed