फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourism department will give training for hot air balloon and water sports

पर्यटन विभाग देगा हॉट एयर बैलून व वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण

Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Tourism department will give training for hot air balloon and water sports
जिले के युवाओं को जल्द ही हॉट एयर बैलून व वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। पर्यटन विभाग जल्द ही मुख्यालय में उक्त दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने जा रहा है। इसके लिए युवाओं को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जिले के युवाओं के लिए पर्यटन विभाग कुछ खास करने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने साहसिक खेलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का खाका तैयार किया है जिसमें युवा निशुल्क प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने बताया कि विभाग 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके तहत युवाओं को हॉट एयर बैलून व वाटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच दिवसीय होंगे। वाटर स्पोर्ट्स के तहत जेट स्कीइंग, स्पीड बोट, बनाना राइड व वाटर बैलून व स्वीमिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाटर स्पोर्ट्स जोशियाड़ा झील और हॉट एयर बैलून का प्रशिक्षण रामलीला मैदान में दिया जाएगा। पर्यटन अधिकारी खत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed