फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourism affected by dilapidated walking track in Harshil Valley

Uttarkashi News: हर्षिल घाटी में बदहाल पैदल ट्रैक से पर्यटन प्रभावित

Fri, 29 May 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 29 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tourism affected by dilapidated walking track in Harshil Valley
- छोलमी गांव-राता बुग्याल मार्ग की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में छोलमी गांव को राता बुग्याल और पंचमुखी महादेव मंदिर से जोड़ने वाला करीब दो किमी पैदल ट्रैक वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है, जिससे स्थानीय पर्यटन और ग्रामीण जीवन पर असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज नेगी, नागेंद्र, रमेश, कुशाल और रणवीर नेगी ने बताया कि यह ट्रैक दशकों पहले गांव को गंगोत्री हाईवे से जोड़ने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर इसकी मरम्मत की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। मनोज नेगी ने बताया कि क्षेत्र में नौ से अधिक होमस्टे संचालित हैं और राता बुग्याल व हॉर्न ऑफ हर्षिल चोटी तक जाने वाले ट्रैकर्स इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग खराब होने से पर्यटक कई बार बुकिंग रद्द कर देते हैं, जिससे पर्यटन को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बरसात में सेब और नगदी फसलों को सड़क तक पहुंचाने में भारी कठिनाई होती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द सुधार कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed