फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   there is no rto check post on gangotri highway

Uttarkashi News: गंगोत्री हाईवे पर नहीं है आरटीओ चेक पोस्ट

Tue, 16 May 2023 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
there is no rto check post on gangotri highway
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा में भी महज ग्रीन कार्ड ही होते हैं चेक
विज्ञापन


चारधाम यात्रा में वाहनों की चेकिंग अभियान के दावे किए जाते हैं लेकिन यह दावे मात्र ग्रीन कार्ड और दस्तावेज चेक करने तक ही सीमित हैं। गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा रूट की बात करें तो ऋषिकेश भद्रकाली के बाद गंगोत्री तक परिवहन विभाग का कोई चेकपोस्ट नहीं है। यमुनोत्री रूट पर डामटा में मात्र ग्रीन कार्ड चेक तक की सीमित है।
बीते सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर एक चालक नशे की हालत में यात्रियों से भरी बस चलाकर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहा था जो कि पुलिस की गिरफ्त में तब आया जब उसकी स्पीड अधिक थी। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे पर भी कल यात्रियों का वाहन लेकर आए एक चालक ने नशे की हालत में झूठी हादसे की सूचना दी थी जिससे यही साबित होता है कि यात्रा रूटों पर चेकिंग मात्र खानापूर्ति के लिए की जा रही है। हालांकि इन दोनों घटनाओं के बाद अब पुलिस सहित परिवहन विभाग हरकत में आया है। सघन चेकिंग अभियान की बात कही जा रही है। भद्रकाली ऋषिकेश से लेकर गंगोत्री के करीब 200 किमी से अधिक क्षेत्र में कहीं पर आरटीओ चेक पोस्ट नहीं है। डामटा में भी चालकों के मात्र ग्रीन कार्ड चेक किए जाते हैं।
विज्ञापन




एआरटीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि यात्रा रूटों पर विभागीय चेकिंग अभियान जारी है तो वहीं नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उसका तीन माह के लिए लाइसेंस संस्पेंड कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि पुलिस के सभी चेकपोस्टों सहित यात्रा रूटों पर नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई चालक पकड़ा जाता है तो उसके मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed