फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There is immense potential for apple production in hilly areas

Uttarkashi News: पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं

Sun, 01 Jun 2025 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 01 Jun 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
There is immense potential for apple production in hilly areas
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सेब किसानों से संवाद
विज्ञापन

उत्तरकाशी। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को सुदूरवर्ती गैंचवांण गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों से सीधा संवाद किया। साथ ही क्षेत्र में सेब के बागानों का निरीक्षण कर किसानों की ओर से अपनाई जा रही उन्नत बागवानी तकनीकों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।
रविवार को मंत्री गणेश जोशी ने मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती गैंचवांण गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि उत्तरकाशी जैसे सीमांत क्षेत्र में किसानों की ओर से किया जा रहा सेब उत्पादन राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय कृषि को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और विधायक ने बागवानों को एप्पल मिशन योजना के तहत चैक वितरित किए। इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, ब्लॉक प्रशासक मोरी बचन सिंह पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed