फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Then came again the winds of development: CM.

दोबारा आया तो बहेगी विकास की बयार : सीएम

Tue, 29 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, पुरोला/बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/ अमर उझाला, पुरोला/बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Tue, 29 Nov 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Then came again the winds of development: CM.
Harish Rawat rally - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मोरी एवं पुरोला पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि वे राजनीतिक घृणा का शिकार हुए हैं। केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन करना भाजपा नेताओं को रास नहीं आया, इसलिए सरकार को अस्थिर करने की भाजपा नेताओं ने बार-बार कोशिश की, जिससे प्रदेश में जितना विकास होना चाहिए था नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि दोबारा कांग्रेस सत्ता में आई, तो वे विकास की बयार बहा देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को पुरोला में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रदेश के सतत विकास के लिए समर्पित रहे हैं। विपक्ष ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए, लेकिन कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ। उन्होंने सांकरी में उप तहसील बनाने के साथ ही मोरी एवं पुरोला क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणाएं की। उधर, बड़कोट में कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से शीतकालीन यात्रा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत आदि मौजूद थे। वहीं, टिकट की दौड़ में शामिल अतोल रावत, संजय डोभाल, सुखदेव रावत आदि ने समर्थकों के साथ यात्रा कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं राइंका बड़कोट में रर्वाइं शरदोत्सव सांस्कृतिक विकास मेले का रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देर शाम बौखनाग देवता व मां भगवती की डोली की मौजूदगी में शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दी इन योजनाओं की स्वीकृति
मोरी में बंदर बाड़ा बनेगा, सांकरी में उप तहसील की स्वीकृति, हरकीदून के लिए ट्रेकिंग रूट, तालुका-ओसला मोटर मार्ग की स्वीकृति, सिदरी मोटर मार्ग की स्वीकृति, मोरी में झील बनाने, मोरी में हेलीपैड की स्वीकृति, कारगिल शहीद दिनेश रावत सड़क का डामरीकरण की स्वीकृति, पावर नदी पर छोटा पुल की स्वीकृति, मोरी में सब स्टेशन की स्वीकृति, राजकीय महाविद्यालय खोलने, पुरोला में सीएचसी का उच्चीकरण, सर बडियार क्षेत्र को मोटर मार्ग से जोड़ने आदि।


भाजपाइयों ने की सीएम के खिलाफ की नारेबाजी
बड़कोट में कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों ने यमुनोत्री को शीघ्र जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके चलते सीएम रावत को पीछे वाले दरवाजे से महाविद्यालय को जाना पड़ा। जहां बड़कोट महाविद्यालय में उन्होंने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed