फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The women put the jam removing liquor store

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने लगाया जाम

Mon, 28 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 28 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में शराब बंदी एवं एवं अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग पर शैलजा समूह की महिलाओं ने सांकेतिक जाम लगाकर रोष जताया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित कर मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सोमवार को पुरोला बाजार में एकत्रित हुई शैलजा समूह की महिलाओं ने नव क्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शराब की दुकान के आगे सांकेतिक चक्का जाम किया। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब का प्रचलन अधिक बढ़ने से युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है।
विज्ञापन


चक्काजाम स्थल पहुंचे तहसीलदार चतर सिंह एवं थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने महिलाओं से वार्ता कर जाम खुलवाया। इस मौके पर सुनीता रावत, पुष्पा, बसंती, मीना आदि मौजूद रहे। वहीं पुरोला गांव के ग्रामीणों ने शादियों में मेहंदी, डीजे सहित शराब पिलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। तय किया गया कि नियम का उल्लंघन करने पर 21 हजार के जुर्माने के साथ ही उस शादी का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के वार्ड नं 1 पुरोला गांव में बृजमोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक में आयोजित की गई। बैठक में गजेंद्र सिंह चौहान, बलदेव असवाल, राजेंद्र उनियाल, किशन सिंह, अतोल सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed