फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The wall of goodness going to start District Industries Board

जिला उद्योग व्यापार मंडल शुरू करने जा रहा नेकी की दीवार

Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
The wall of goodness going to start District Industries Board
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गरीब, निर्धन जरूरतमंद लोगों के लिए नेकी की दीवार शुरू करने जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित हनुमान चौक के निकट श्री देव सुमन मंच के पास बनने वाली इस दीवार का उद्घाटन शुक्रवार को किया जाएगा। जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि जिला उद्योग व्यापार मंडल ने पहली बार गरीब, निर्धन जरूरतमंदों की मदद के लिए नेकी की दीवार तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए घरों से पुराने कपड़े जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से घरों में काम नहीं आने वाले पुराने कपड़े, कंबल, जूते आदि नेकी की दीवार पर रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि शहर में दो-ढाई वर्ष पहले भी नेकी की दीवार की शुरुआत की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से यह कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ पाया। महामंत्री बडोला ने बताया कि नेकी की दीवार के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed