{"_id":"5803ae3f4f1c1b6c6128f93c","slug":"the-two-sides-clash-in-the-way-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
मातली से कुछ किमी की दूरी पर गंगोत्री हाईवे पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देहरादून रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास रुणवासा, देवीधार निवासी महेंद्र परमार अपने वाहन से बेटे अनिरुद्ध परमार और भतीजे यजुवेंद्र परमार के साथ उत्तरकाशी से घर जा रहे थे। तभी मातली से कुछ किमी दूर हाईवे पर बीआरओ के कर्मचारी और मजदूर सड़क पर डामरीकरण का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महेंद्र परमार के साथ उनके बेटे और भतीजे ने जब वाहन से आगे जाना चाहा, तो बीआरओ कर्मचारियों और मजदूरों ने उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा, तो दोनो पक्षों में तीखी नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते नोंकझोंक मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें अनिरुद्ध और यजुवेंद्र परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष उत्तरकाशी महादेव उनियाल ने बताया कि महेंद्र परमार के भाई राजवीर परमार की ओर से थाने में बीआरओ के कर्मचारियों और मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसमें आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में अनिल राणा व वीर सिंह नामजद है, जबकि दर्जन भर अज्ञात मजदूर शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को देहरादून रेफर किया गया है। बताया कि अभी तक बीआरओ की तरफ से तहरीर या शिकायत नहीं आई है।