फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Tourism Department conducted a surprise inspection from Barkot to Sankari and Jakhol.

Uttarkashi News: पर्यटन विभाग ने बड़कोट से सांकरी व जखोल तक किया औचक निरीक्षण

Fri, 28 Nov 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The Tourism Department conducted a surprise inspection from Barkot to Sankari and Jakhol.
उत्तरकाशी। जिला पर्यटन विभाग ने बड़कोट से सांकरी व जखोल तक होटल व होमस्टे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच होटल समेत एक रेस्टोरेंट, एक यात्री विश्राम गृह व तीन होमस्टे बिना पंजीकरण संचालित मिले जिस पर निर्धारित अवधि में पंजीकरण न कराने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया जिसमें दो पंजीकृत होमस्टे में आगंतुक पंजिका नहीं मिली। इस दौरान विभाग ने पंजीकरण न कराने की स्थिति में उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय (पंजीकरण) नियमावली तथा अतिथि उत्तराखंड गृह आवास (होम स्टे) पंजीकरण योजना के प्रावधानों के अंतर्गत ऐसे अपंजीकृत प्रतिष्ठानों के विरुद्ध दस हजार दंड लगाने की चेतावनी दी। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यदि निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन दोबारा मिला तो होटल इकाइयों पर एक हजार प्रतिदिन व होमेस्टे पर 500 रुपए प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed