फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The struggle committee for the medical college sought support in the villages.

Uttarkashi News: मेडिकल कॉलेज के लिए संघर्ष समिति ने गांवों में मांगा समर्थन

Tue, 11 Aug 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 11 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
The struggle committee for the medical college sought support in the villages.
नई टिहरी। टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क में चल रहा जनजागरण सत्याग्रह 10वें दिन भी जारी रहा। इस बीच मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया। समिति से जुड़े लोगों ने चंबा के रानीचौरी, बादशाहीथौल पहुंचकर लोगों से आंदोलन को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन पार्क में जनजागरण सत्याग्रह पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट को डोबरा और चौपड़ा गांव के ग्रामीणों ने समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जिला अस्पताल बौराड़ी में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश और देहरादून जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भट्ट ने कहा कि सरकार को क्षेत्र की समस्या और जनभावनाओं को देखते हुए पूर्व प्रस्तावित स्थान पर ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की शीघ्र घोषणा करनी चाहिए। इधर, मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष संयुक्त समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, सह संयोजक भगवान सिंह राणा ने कहा कि 16 अगस्त को मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नगर क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर हीरा लाल भट्ट, कांतिराम, जमना प्रसाद भट्ट, सुंदर लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed