फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Rudreshwar temple in Deorana was covered in one and a half feet of snow, and young people enjoyed the spectacle.

Uttarkashi News: देवराणा के रुद्रेश्वर मंदिर में जमी डेढ़ फीट बर्फ, युवाओं ने उठाया लुत्फ

Sun, 25 Jan 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 25 Jan 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
The Rudreshwar temple in Deorana was covered in one and a half feet of snow, and young people enjoyed the spectacle.
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनाघाटी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन भी आनंद उठाया। स्योरी फल पट्टी के देवराणा स्थित रुद्रेश्वर मंदिर परिसर में अभी तक एक से डेढ़ फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन

2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देवराणा मंदिर तक पहुंचने के लिए तीयां गांव के युवाओं ने रविवार को निर्माणाधीन चार किमी पैदल ट्रैक रूट का सफर तय किया। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल के सहयोग से तीयां गांव से देवराणा तक पैदल ट्रैक रूट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई इस वर्ष की पहली बर्फबारी का आनंद लेने के लिए तीयां गांव के युवाओं की टीम पैदल ट्रैक रूट के जरिए देवराणा मंदिर पहुंची और मंदिर परिसर में जमी बर्फ के साथ अठखेलियां खेली। यहां 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देवराणा में रुद्रेश्वर देवता का प्राचीन मंदिर हैं जहां प्रत्येक वर्ष जुलाई में रवांई घाटी के 65 गांव का सामूहिक मेला भी आयोजित किया जाता है। क्षेत्र के संजय थपलियाल ने बताया कि पैदल ट्रैक रूट से जुड़ने के बाद देवराणा में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे जिसको लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed