{"_id":"69397341c8faada93f06764f","slug":"the-recovery-campaign-by-the-purola-tehsil-administration-is-in-full-swing-uttarkashi-news-c-54-uki1003-116544-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला तहसील प्रशासन का वसूली अभियान जोर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला तहसील प्रशासन का वसूली अभियान जोर पर
Wed, 10 Dec 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक डिफॉल्टरों पर कस रहा शिकंजा, बैंकों ने 202 बकायादारों की सूची सौंपी प्रशासन को
बकायादारों पर बैंकों को 1.47 करोड़, 51.43 लाख वसूल चुके हैं अमीन
पुरोला। तहसील प्रशासन की ओर से बैंक डिफॉल्टरों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों ने तहसील प्रशासन को करीब 202 बकायादारों की सूची सौंपी है जिन पर कुल एक करोड़ 47 लाख रुपये की बकाया राशि दर्ज है।
तहसील प्रशासन की ओर से तैनात संग्रह अमीन लगातार बकायादरों के घर-घर दबिश देकर वसूली कर रहे हैं। अब तक अमीनों ने लगभग 51 लाख 43 हजार रुपये की वसूली कर बैंकों में जमा कराई है। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने बताया कि बैंक डिफॉल्टरों के मामले गंभीर हैं और लंबे समय से बकाया वसूली रुकी हुई थी। बैंकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर वसूली अभियान चल रहा है।
बकाया राशि किसी भी स्थिति में छोड़ी नहीं जाएगी जिन बकायादारों ने अब तक भुगतान नहीं किया है उनसे जल्द राशि जमा कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर कुर्की, कब्जा और राजस्व वसूली की अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी लागू की जाएगी। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने बकायादारों से अपील की कि वे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शीघ्र भुगतान करें।