फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The lake of Joshiada barrage is emptied to find the missing youth

लापता युवक की खोज के लिए खाली की जोशियाड़ा बैराज की झील

Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
The lake of Joshiada barrage is emptied to find the missing youth
विकासखंड भटवाड़ी के बोंगा गांव से लापता युवक की तलाश के लिए जोशियाड़ा बैराज की झील का पानी खाली कराया गया। बावजूद इसके अबतक युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

8 नवंबर को बोंगा गांव का युवक राजवीर घर से लापता हो गया था। उसी दिन जोशियाड़ा झूला पुल के समीप लोगों ने एक युवक को बहते हुए देखा था। उक्त युवक के कपड़े भी भागीरथी किनारे मिले थे। बाद में राजवीर के परिजनों ने उन कपड़ों की शिनाख्त की थी। कपड़ों की शिनाख्त के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि बहने वाला युवक राजवीर रहा होगा। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि घटना के दिन से ही उक्त युवक की भागीरथी में तलाश की जा रही है। रविवार को जोशियाड़ा बैराज की झील का पानी खाली कराया गया। इसके अलावा मनेरी बांध का पानी भी रोका गया। जोशियाड़ा झूला पुल से झील तक सर्च अभियान चलाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सर्च अभियान में एसडीआरएफ, फायर सर्विस, मास्टर ट्रेनर व क्यूआरटी टीम लगी हुई हैं। परिजन व ग्रामीण भी अपने स्तर पर सर्च अभियान चला रहे हैं। क्याक बोट से भी लापता युवक को सर्च किया जा रहा है। हालांकि अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed