{"_id":"693958145b8196472204ac82","slug":"the-krishna-leela-will-be-staged-in-matli-village-for-the-first-time-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116539-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मातली गांव में पहली बार होगा श्रीकृष्ण लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मातली गांव में पहली बार होगा श्रीकृष्ण लीला का मंचन
Wed, 10 Dec 2025 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 10 Dec 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मातली गांव की ओर से श्रीकृष्ण लीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी 12 दिसंबर से शुरू होने वाली श्रीकृष्ण लीला के लिए ग्रामीणों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान ध्वज स्थापित किया।
मातली गांव में भगवान कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में 12 से 20 दिसंबर तक श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। बीते मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मातली गांव में एकत्रित हुए। इस दौरान समिति की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जन जागृति कथा मंच समिति के अध्यक्ष गणेश महाराज ने बताया कि हर वर्ष गांव में रामलीला का मंचन किया जाता था लेकिन इस बार पहली बार श्रीकृष्ण लीला का मंचन हो रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीष बहुगुणा, अनिल नाथ, दिनेश जुयाल, ममता, आकाश सेमवाल, मोहित नौटियाल, आदित्य, किसन, मनवीर रावत, सुभाष जुयाल, विनय नाथ, सूरज मणी जुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद