{"_id":"57c074a44f1c1b4339d4ef9a","slug":"the-government-wants-to-topple-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गिराना चाहती है भाजपा : किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गिराना चाहती है भाजपा : किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
President of the Congress of pradesa
- फोटो : amarujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में हरीश रावत सरकार की बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिशन 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुमन सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं में मिशन 2017 चुनाव की तैयारियों को लेकर जोश भरा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और राहुल गांधी ने कहा था कि भारत गांव में बसता है। इसलिए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस बूथ स्तर पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तराखंड को मिलने वाले बजट में लगातार काटौती कर राज्य की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विधायक एवं संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने कहा कि उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की 80 फीसदी घोषणाएं पूरी कर दी है। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा में उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर सवाल खड़े करने वाले भाजपा नेताओं को जनता बीच में आकर खुली डिवेट करने की चुनौती दी। जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, विजय सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल, कमल सिंह रावत, भूपेश कुड़ियाल, कमल सिंह रावत, पवना सेमवाल आदि मौजूद रहे।