फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The government prevented students stipend: Tamta

केंद्र ने रोका छात्रों का वजीफा : टम्टा

Mon, 07 Nov 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 07 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
The government prevented students stipend: Tamta
programme - फोटो : अमर उजाला

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने दश्मोत्तर छात्रवृत्ति का 162 करोड़ का बजट रोककर अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन

सांसद प्रदीप टम्टा सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित गंगोत्री विधानसभा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

सम्मेलन में टम्टा ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ कांग्रेस हमेशा साथ खड़ी रही है। कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जाति को राजनीतिक रूप से नहीं देखा है। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े तबके को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत ने अनुसूचित जाति व जनजाति के शिल्पकारों की शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा में स्व. हरि प्रसाद टम्टा के नाम से एक बड़ा संस्थान खुलवाने की स्वीकृति दी है। विशिष्ट अतिथि विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही पिछड़ी जाति के लोगों का साथ दिया है। इसी का नतीजा है कि आज हर जगह सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता टम्टा ने बताया कि पीडीएफ व कांग्रेस साथ मिलकर उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीएल धलवान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, घनानंद नौटियाल, सविता भट्ट, भूपेश कुड़ियाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed