{"_id":"69722b0fced1ebffb50d207e","slug":"the-forest-near-ponti-bridge-has-been-burning-for-18-hours-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-117612-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पौंटी पुल के समीप 18 घंटों से जल रहे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पौंटी पुल के समीप 18 घंटों से जल रहे जंगल
Thu, 22 Jan 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग के तहत पौंटी पुल के आसपास के जंगलों में बीते बुधवार देर रात से आग फैली हुई है। इससे वहां पर लाखों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है लेकिन पिछले 18 घंटे से वन विभाग आग पर काबू नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह जल्द ही आवासीय बस्ती की ओर फैल सकती है।
बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखे मौसम में अपर यमुना वन प्रभाग के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीती बुधवार देर रात को पौंटी पुल के आसपास के जंगलों में आग फैल गई थी लेकिन करीब 18 घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग आग पर काबू नहीं कर पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र तहसील मुख्यालय के आसपास में फैला है। इसलिए अगर समय रहते आग पर काबू नहीं किया गया तो यह आवासीय बस्ती के समीप पहुंचने पर बड़ी आपदा का खतरा बन सकती है। कहा कि वन विभाग की ओर से वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए किसी प्रकार की ठोस योजना नहीं बनाई गई है। संवाद