फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The fast ended on the assurance of the former minister of state

पूर्व राज्य मंत्री के आश्वासन पर अनशन समाप्त

Mon, 11 Oct 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
The fast ended on the assurance of the former minister of state
दिचली गमरी विकास समिति के अध्यक्ष जीत सिंह भड़कोटी ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। पूर्व राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है हालांकि मांगें पूरी होने तक जीत सिंह एक ही वक्त खाना खाएंगे।
विज्ञापन

गमरी-दिचली की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए गमरी-दिचली विकास समिति के संयोजक जीत सिंह भड़कोटी ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया था। भड़कोटी का कहना था कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जिनका समय रहते निराकरण किया जाना आवश्यक हैं। प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। भड़कोटी गैलाड़ी से कोटीसौड़ होते हुए अनौल गांव तक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किए जाने, पट्टी गमरी-दिचली क्षेत्रों के मोटर मार्गों के निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों का प्रतिकर समेत अनेक मांगों को लेकर अनशन पर थे। सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री रामसंदर नौटियाल के आश्वासन व विभागीय अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही मोटर मार्ग निर्माण के आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन समाप्त करने का एलान किया। रामसुंदर नौटियाल ने अपने हाथों से जीत सिंह भड़कोटी को जूस पिलाया। वहीं, जीत सिंह भड़कोटी का कहना कि सभी मांग जब तक पूरी नहीं होंगी वह सिर्फ एक वक्त ही खाना खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed