फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The doors of the Ganga temple at Gangotri Dham will be closed today for the winter season.

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में मां गंगा के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आज होंगे बंद

Tue, 21 Oct 2025 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 21 Oct 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Ganga temple at Gangotri Dham will be closed today for the winter season.
भैयादूज के दिन मां यमुना के मंदिर के कपाट हो जाएंगे बंद, तैयारी पूरी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के प्रथम दो तीर्थ यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। साथ ही दोनों धामों के कपाट बंद होने की तैयारियां शुरू हो गई है। 22 अक्तूबर को 11.36 बजे गंगोत्री में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकालीन के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं भैयादूज पर 23 अक्तूबर को यमुनोत्री में मां यमुना मंदिर के कपाट 12.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन खरसाली और गंगा के उत्सव मूर्ति के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।

कार्तिक माह की अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) के दिन मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। कपाट बंद होने का समय तय होने पर तीर्थ पुरोहितों व यात्रा कारोबारियों ने धामों से सामान समेटना शुरू कर दिया है। वहीं अगस्त में धराली आपदा के चलते यात्रा पर असर पड़ा था। वहीं अब शीतकाल में भी यात्रा ठीक चले अब इस पर कारोबारियों की उम्मीद टिकी है। यात्रा से जुड़े कारोबारी आशीष सेमवाल, विनय उनियाल ने बताया कि सर्दियों में भी यमुना व गंगा के शीतकालीन पड़ाव वाले खरसाली और मुखबा गांव तक यात्रा चालू रखकर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को यहां आकर्षित किया जा सकता है। उस दौरान तीर्थयात्री व पर्यटक यमुना और गंगा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही बर्फबारी का नजारा भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed